हमेशा विवादों के घेरे में रहे राम रहीम की 30 दिन की पेरोल खत्म, सुनारिया जेल में फिर से बंद

रोहतक सिरसा हरियाणा

साध्वी यौन शोषण और हत्या के केस में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को रविवार से 30 दिन पहले पैरोल मिली थी, जो आज खत्म हो गई, उन्हें भारी सुरक्षा के बीच 4 बजकर 55 मिनट पर फिर से रोहतक जेल में बंद कर दिया गया है। इस दौरान गुरमीत राम रहीम के कई अनुयाई भी सड़क पर दर्शन के लिए खड़े हुए थे, जिनका कहना है उनके गुरु जल्द ही बाहर आ जाएंगे।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम से रविवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल में लाया गया। उनके आने से पहले रोहतक पुलिस ने यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे। गुरमीत राम रहीम को सजा मिलने के बाद वह कई कारणों से 7 बार जेल से बाहर आए हैं।

दर्शन कर अनुयाई बोले : अब गुरू जल्द ही जेल से आ जाएंगे बाहर

Whatsapp Channel Join

गुरमीत राम रहीम को चाहे फरलो मिली हो या पैरोल, यह हमेशा विवादों में के घेरे में रहे है। आज गुरमीत राम रहीम के सुनारिया जेल पहुंचने से पहले हाईवे पर उनके कई अनुयाई भी देखने को मिले, जो कि गुरमीत राम रहीम की पैरोल खत्म होने की सूचना मिलने पर उनके दर्शन के लिए ही सिरसा से रोहतक सुनारिया जेल के पास पहुंचे। उनके अनुयाई गुरदयाल सिंह ने कहा सिरसा से आज अपने गुरु के दर्शन के लिए आए थे, जो उन्होंने किए हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही अब जेल से बाहर आ जाएंगे।

Screenshot 303

20 जुलाई को गए थे बरवाना आश्रम राम रहीम

राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में साल 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। 20 जुलाई को उसे एक माह की पैरोल मिली थी, जिसे काटने के लिए यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम भेजा गया था। इससे पहले भी कई बार राम रहीम पैरोल, फ्लो या स्वास्थ्य कारणों से जेल से बाहर आ चुका है।

अब तक इतनी बार पा चुके पैरोल

24 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए ये 1 दिन की पैरोल दी गई।

21 मई 2021 को दूसरी बार बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल दी गई।

7 फरवरी 2022 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी गई।

जून माह 2022 में राम रहीम को फिर से एक महीने की पैरोल दी गई।

अक्टूबर माह 2022 में राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया।

21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली।

20 जुलाई 2023 को राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली। 

Screenshot 302

15 अगस्त को था राम रहीम का जन्मदिन

साध्वी से दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या के आरोपी गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में अपने कर्मों की सजा काट रहा है। राम रहीम को हरियाणा सरकार की ओर से सात बार पैरोल दी जा चुकी है। पांच दिन पहले ही 15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिन था, जिसे बाबा ने अपने डेरे में अनुयायियों के साथ हर्षोल्लास से मनाया और अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इंसा के साथ उसने पौधा रोपण भी किया था।

6 साल में पहली बार जेल से बाहर मनाया अपना जन्मदिन

उम्रकैद की सजा के दौरान 6 साल में पहली बार राम रहीम जेल से बाहर अपना जन्मदिन मनाया। राम रहीम ने अपने 56वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में प्रवचन भी किए थे, जिन्हें जूम के माध्यम से सुनने के लिए काफी संख्या में अनुयाई सिरसा पहुंचे थे, क्योंकि सिरसा में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। 25 अगस्त 2023 को राम रहीम को सजा काटते हुए 6 साल हो जाएंगे।