(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) पानीपत के खंड समालखा के आदर्श रामा ड्रामाटिक क्लब द्वारा आयोजित रामकथा में विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। जहां पर उनका स्वागत क्लब के सदस्यों द्वारा फूल-मालाओं से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रामकथा से जुड़े कुछ वाक्य सभी के साझा किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में राम का नाम इतना रचा-बसा है कि देश में आज भी आपसी अभिवादन ‘राम राम’ से ही शुरू होता है। यह केवल श्रीराम के कर्माें की दिव्यता के कारण ही उनके आचार, विचार और व्यवहार की श्रेष्ठता से सम्भव हुआ है। मैं आप लोगों के बीच भगवान राम की कृपा से ही हूं।
विधायक धर्म सिंह ने समालखा गांव में आदर्श रामा ड्रामाटिक क्लब द्वारा आयोजित रामकथा में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि वे श्री राम कथा को सुनने आये है। मर्यादा पुरूषोत्तम राम का नाम सुनते ही गर्व होता है।
उन्होंने कहा कि श्रीराम ने जीवन प्रयन्त कभी अपने माता,पिता या गुरूजनों की आज्ञा की अवहेलना नही की। उनका जीवन हमेशा एक आर्दश पुत्र, आज्ञाकारी शिष्य, त्यागी भाई तथा जनता के प्रति एक सेवक की भूमिका में रहा है। श्रीराम के सदाचार से पूर्ण आचारण और वचनबद्धता के कारण ही राज्य की प्रजा हमेशा पूर्णता का आभास करती थी। इस अवसर पर साहिब सिंह बंसल (साभा) उनके साथ रहे।

