HARYANVI ARTIST NAVEEN NARU RAPE CASE

Haryanvi कलाकार Naveen Naru के खिलाफ रेप केस दर्ज, Sapna Chaudhary के साथ कर चुके कई फेमस गाने

बड़ी ख़बर हरियाणा हिसार

हरियाणवी इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा के आधार पर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। हरियाणा के जिला हिसार के हांसी की रहने वाली एक महिला का कहना है कि उसे तीन साल पहले नवीन नारू ने एक दिन कोई नशीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि उसके बाद भी उसके साथ कई बार रेप किया गया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल किया गया।

महिला का आरोप है कि हरियाणवी कलाकार नवीन नारू ने उसे जान से मारने की धमकी दी है और उसे तीन सालों से लगातार परेशान किया जा रहा है। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर नवीन नारू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐसे में कलाकार नवीन नारू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन पर लगे संगीन आरोपों के बाद पुलिस भी मामले से पर्दा उठाने में जुट गई है।

नवीन 0

सपना चौधरी सहित कई फेम चेहरों के साथ किए हिट गाने

Whatsapp Channel Join

बता दें कि नवीन नारू एक हरियाणवी कलाकार हैं, जिन्होंने सपना चौधरी सहित कई फेम चेहरों के साथ हरियाणवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने सपना चौधरी के साथ कई गाने किए हैं, जिसमें बलम आल्टो, मेरा चांद लुका हांडे जैसे गाने काफी पॉपुलर हुए है। इनके अलावा नवीन नारू ने काजल, लीले की मम्मी, कोर्ट की धमकी, लाडू जैसे अनेक हरियाणवी गानों में अपनी छाप छोड़ी है।

इतना ही नहीं, अकसर नवीन नारू पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में भी शामिल होते रहे हैं। कई फेमस गानों में नवीन नारू का रोल अलग ही रहा है। हरियाणवी फिल्म विदेशी बहू में भी उनका प्रमुख रोल रहा। चंबल का डाकू भी उनका हिट गाना माना जाता गया है।

नवीनत

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

इस संबंध में हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान का कहना है कि एक महिला ने हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर दुष्कर्म का आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की ओर से मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।