Rewari के नसियाजी रोड पर एक सोफे के गोदाम में शुक्रवार की शाम को भीषण आग लग गई। आग की लपटें गोदाम के बाहर तक दिखाई दी। तुरंत इसे दमकल विभाग को सूचित किया गया। तत्पश्चात् अग्निशमन टीमें मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट-सक्रिट(Short Circuit) बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के साड़ी महल स्थित छाबड़ा हैंडलूम फर्म का नसियाजी रोड पर सोफे का गोदाम है। इस गोदाम में लाखों रुपए का सामान संग्रहित है। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे गोदाम में आग लग गई। गोदाम के कर्मचारियों ने इसे तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना के बाद दमकल टीमें मौके पर पहुंची। आग में लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

थोड़ी सी सफलता भी मिली है। गोदाम मालिक के अनुसार उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि असली नुकसान आग बुझाने के बाद ही पता चलेगा। आग की वजह शॉर्ट सर्किट के रूप में बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
