धारूहेड़ा थाना के एसएचओ प्रहलाद सिंह और सब इंस्पेक्टर के खिलाफ वकील को थप्पड़ मारने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वकीलों ने जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज को एसएचओ के खिलाफ शिकायत दी गई थी।
प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने रेवाड़ी एसपी दीपक सहारण पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले को लेकर पिछले 7 दिन से वकीलों का वर्क सस्पेंड चल रहा है।
14 जुलाई को हुआ था विवाद
बता दें कि 14 जुलाई को रेवाड़ी के गांव खिजूरी निवासी एडवोकेट मुकेश कुमार का उनके गांव में ही बने शराब ठेके के पास धारूहेड़ा SHO प्रह्लाद सिंह के साथ विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान एसएचओ ने वकील मुकेश कुमार को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद एडवोकेट मुकेश ने बार एसोसिएशन में इसकी जानकारी दी।

