सीएम पिछले 2 दिन से लगातार जनसंवाद करके लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। आज रेवाड़ी में सीएम के दौरे का आखिरी दिन है। सीएम का आज का सबसे पहले संवाद रेवाड़ी विधानसभा के गांव गंगायचा अहीर में शुरु होगा। गांव में सीएम लोगों से जुड़ी समस्याएं सुनकर उनका हल करेंगे।
जनसंवाद कार्यक्रम की आज की समय सारीणी
- बावल विधानसभा के गांव मामडिया असमपुर में करीब 1:00 बजे करेंगे आज का दूसरा और अंतिम जनसंवाद कार्यक्रम
- उसके बाद लंच कार्यक्रम में होंगे शामिल
- 4 से 5 बजे तक रेवाड़ी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लेंगे अधिकारीयो और कार्यकर्ताओं की मीटिंग
- 6 बजे रेवाडी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए होंगे रवाना
