रेवाड़ी में आरोपियों से जान बचाकर भागते समय युवक की Train की चपेट में आने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। मामले के बाद पुलिस ने सीह गांव के रहने वाले बाप- बेटे व 3 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव लुहाना निवासी नवीन की 15 जुलाई की दोपहर के समय सीहा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। दरअसल नवीन अपने दोस्त की शादी में सीहा आया हुआ था। वहां उसका कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद अगले दिन वह रेलवे फाटक के पास पार्किंग की तरफ आ गया और उसी समय कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। नवीन जान बचाने के लिए रेलवे लाइन की तरफ भाग रहा था तभी रेल लाइन क्रॉस करते समय उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी और आरोपी मौके से फरार हो गए।
डीएसपी ने किया मामला दर्ज
मृतक के पिता ने बताया कि नवीन की उम्र 21 साल थी वहां आईटीआई करकें एक निजी कंपनी में इंटर्नशिप कर रहा था। इस मामले में मृतक के पिता ने व गांव के लोगों ने एसपी से मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने बताया था कि यह मामला जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में है, इसलिए जीआरपी ही इस मामले में कार्यवाही करेगी।
बाद में मामले की जांच जीआरपी फरीदाबाद के डीएसपी से की थी। मृतक के पिता ने नवीन के साथ मारपीट करने वाले लोगों को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। डीएसपी की जांच के बाद अब पूरे मामले से पर्दा उठा लिया गया है और पुलिस ने सीहा गांव के रहने वाले बाप- बेटे सहित 3 आरोपियों के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।







