Accident happened out of sight

Rewari : रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश, शिनाख्त के प्रयास जारी

रेवाड़ी

हरियाणा के Rewari जिले में खोरी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश मिलने का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस (जीआरपी) का कहना है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

जीआरपी अधिकारी के मुताबिक सुबह खोरी-पाली स्टेशन के बीच एक महिला के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने पहचान के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला की उम्र करीब 40 साल है और उसने नीला कढ़ाईदार जम्फर और लाल सलवार पहनी हुई है। पुलिस ने महिला की लाश मिलने की जानकारी आसपास के जिलों के थानों में भी भेजी है ताकि उसकी पहचान की जा सके। इसके अलावा, हाल के दिनों में लापता हुई महिलाओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि महिला की पहचान हो सके।

अन्य खबरें