चरखी दादरी के पुरानी अनाज मंडी के पिछली तरफ एक एजेंसी ने नगर परिषद से अनुमति लिए बिना ही सड़क उखाड़कर फाइबर केबल डाल दी। इसका पता लगते ही टीम ने मौके का निरीक्षण किया और टीम की रिपोर्ट के आधार पर ईओ अभय यादव ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर संज्ञान लेकर सिटी थाना पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में नगर परिषद ईओ अभय यादव ने बताया कि अनाज मंडी के पिछली तरफ नगर परिषद की ओर से कुछ समय पहले सड़क का निर्माण करवाया गया था। रविवार रात करीब नौ बजे टीम ने सड़क का निरीक्षण किया तो ये उखड़ी मिली।
ट्रैक्टर और ड्रील मशीन से उखाड़ी सड़क
पुलिस को दी शिकायत में नगर परिषद ईओ अभय यादव ने बताया कि अनाज मंडी के पिछली तरफ नगर परिषद की ओर से कुछ समय पहले सड़क का निर्माण करवाया गया था। रविवार रात करीब नौ बजे टीम ने सड़क का निरीक्षण किया तो ये उखड़ी मिली। अपने स्तर पर टीम ने जांच की तो पता चला कि फाइबर केबल डालने के लिए ट्रैक्टर और ड्रील मशीन से सड़क उखाड़ी गई है। इस कार्य के लिए एजेंसी ने नगर परिषद से अनुमति तक नहीं ली।
केस दर्ज कर पुलिस ने की जांच शुरु
निरीक्षण करने पहुंची टीम ने मामले की जानकारी ईओ को दी और इसके बाद ईओ ने हांसी के चानोत निवासी सतेंद्र और जींद जिला के मालवी निवासी संदीप के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत धारा 188 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। नगर परिषद ईओ ने इस संबंध में शिकायत दी थी जिस पर संज्ञान लेकर दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

