उतर प्रदेश में राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या नगरी को सजाया जा रहा है, तो वही पूरे देश में इस कार्यक्रम को लेकर खुशी दिखाई दे रही है, इसीलिए आज रोहतक शहर में राम लीला की झांकी निकाल कर राम के रुपों को दर्शाया गया। इस यात्रा को लेकर लोगों में खुशी दिखाई दी और लोग यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि वर्षो से उमीद लगाए बैठे थे, आखिर वो दिन आ ही गया, जिसका उन्हें इंतजार था।
राम यात्रा में भाग लेने पहुंचे शहर के मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि 22 तारीख का बे सब्री से इंतजार हो रहा है। जिस दिन रामलाल अयोध्या मंदिर में वापस लौटेंगे। इस अवसर को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है और हर घर में दीए जलाकर मिठाई बताकर खुशी मनाई जाएगी। इसलिए आज राम प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहर में से हजारों शहर वासियों ने इस शोभायात्रा में भाग लिया है। लोग काफी खुश दिखाई दे रहे है देश का हर नागरिक चाहता है कि 22 तारीख को वह अयोध्या पहुंचे, लेकिन कुछ लोग नहीं जा पाएंगे। वह अपने शहर में ही मंदिरों में स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखकर दर्शन कर सकते हैं।

शोभा यात्रा में पहुंची महिलाओं का कहना है कि वह काफी खुश है और इस दिन का वह बेसब्री से इंतजार कर रही थी। वर्षों से जो सपना था, वह पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह धन्यवाद करती है कि जिन्हें इतना बड़ा काम किया है।