Big success of AVT Stop team

Rohtak : AVT स्टॉप की टीम की बड़ी कामयाबी, 7 स्कूटी व 3 मोटरसाइकिल सहित युवक किया गिरफ्तार

बड़ी ख़बर रोहतक हरियाणा

रोहतक में आए दिन हो रही स्कूटी और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस को एक अहम कामयाबी हाथ लगी है। चोरी की गई 7 स्कूटी और तीन बाइक के साथ रोहतक के रहने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक 14 चोरी की वारदातों का खुलासा हो चुका है। फिलहाल उसे अदालत में पेश कर पुलिस डिमांड की मांग करेगी, ताकि अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा सके।

डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि आए दिन हो रही रोहतक में दो पहिया वाहनों की चोरी के मामले में पुलिस की टीम काफी समय से प्रयास रत थी। जिसमें कल रात उन्हें एक कामयाबी हासिल हुई। रोहतक के ही रहने वाले जितेंद्र चावला को शीला बाईपास पुल के नीचे से चोरी की एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर सात स्कूटी वह तीन बाइक बरामद की गई है। अभी तक की पूछताछ में इन 10 वारदातों के अलावा चार और वारदातें आरोपी ने काबुल की है।

उन्होंने बताया कि पैसा कमाने की नीयत से आरोपी युवक पुरानी बाइक व स्कूटियों को टारगेट करता था। जिसमें चाॅबी आसानी से लग जाती और यह उनका चुराकर फरार हो जाता था। अभी तक यह तो नहीं पता चल पाया है कि चोरी की गई स्कूटी या मोटरसाइकिल उसने कहीं पर बेची हैं या फिर वह इनका क्या करता है। फिलहाल उसे अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि और भी वारदातों का खुलासा हो सके।

Whatsapp Channel Join