MP from Rohtak Dr. Arvind Sharma

Rohtak : दयोहली की जमीन को लेकर रोहतक से भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने पिछली कांग्रेस पर लगाए आरोप

राजनीति रोहतक हरियाणा

रोहतक से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने दयोहली की जमीन को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हजारों एकड़ जमीन से अपने वारे के नारे किए हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से कांग्रेस राज्य में हुई इस जमीन में भ्रष्टाचार की जांच की मांग भी की है। कांग्रेस राज में हरियाणा में भाई भतीजावाद, जातिवाद, तुष्टिकरण की राजनीति और जमकर भ्रष्टाचार होता था।

डॉ अरविंद शर्मा वीरवार को जिला रोहतक के गांव सैंपल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ मौके पर पहुंचे थे। कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए हर वर्ग के किए गए विकास कार्यों की कार्यक्रम में लोगों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रत्येक गांव में सरकार का हर विभाग की स्टॉल लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याओं का निवारण कर रहे है। जिसका स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया है।

Screenshot 1153 1

कार्यक्रम के बाद डॉक्टर अरविंद शर्मा रोहतक स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में बताया कि हरियाणा सरकार ने 1700 एकड़ गरीबों पिछड़ों की दयोहली की जमीन के मालिकाना हक का मुख्यमंत्री हरियाणा ने रास्ता साफ कर दिया है। जिसके लिए वह धन्यवाद करते हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर रोहतक के उपायुक्त अजय कुमार और सैंकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 1152

कांग्रेस राज में बैठे लोगों ने हजारों एकड़ जमीन पर किया हाथ साफ

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने हरियाणा में 1700 एकड़ दयोहली की जमीन का मालिकाना हक मालिकों को देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि यह मामला काफी साल से लंबित था और कांग्रेस राज में बैठे लोगों ने हजारों एकड़ जमीन पर हाथ साफ किया है, जिसे लोगों ने काफी माल कमा कर हवाई जहाज तक खरीद लिए हैं। अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राज में जातिवाद, भाई भतीजाबाद, तुष्टिकरण की राजनीति और भ्रष्टाचार की तूती बोलती थी। यही कारण था कि प्रदेश से कांग्रेस राज का सफाया हुआ था। दयोहली की जमीन में कांग्रेस शासन काल में हुए भ्रष्टाचार की मुख्यमंत्री से जांच की मांग भी की है।

Screenshot 1148

केंद्र में किए जा रहे विकास कार्य की गारंटी मोदी : डॉ. अरविंद शर्मा

डॉक्टर अरविंद शर्मा ने जिले के गांव सैंपल से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए किए गए विकास के कार्यों की लोगों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह यात्रा हर गांव में जाएगी और उसके साथ जिले का हर सरकारी विभाग भी अपना स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण कर रहा है। अरविंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र में किया जा रहे विकास कार्य मोदी की गारंटी हैं और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किए जा रहे विकास कार्य मुख्यमंत्री की गारंटी हैं। केंद्र में मोदी की सरकार और प्रदेश में मनोहर की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रहे हैं। अरविंद शर्मा ने सैंपल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को राष्ट्रहित की शपथ भी दिलवाई है। कार्यक्रम के बाद सांसद मनीष ग्रोवर ने रोहतक स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में जानकारी दी है।

Screenshot 1150

हर गांव में समय-समय पर होती रहती चाहिए अच्छी पहल

सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही लोगों की समस्याओं के निवारण के प्रति लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सरकार की अच्छी पहल है और यह हर गांव में समय-समय पर होती रहनी चाहिए। एक लाभार्थी ने पशुओं के लिए ऋण लेकर कहा कि अब उसका और उसके परिवार का निर्वाह अच्छी तरह से हो सकेगा, इसलिए वह सरकार का धन्यवाद करते हैं।