Congress SRK faction held a press conference

Rohtak : कांग्रेस एसआरके गुट ने की प्रैसवार्ता, नेताओं के पास बैठने को लेकर पहले ही भिड़े पूर्व मंत्री व बादली ब्लॉक के अध्यक्ष

राजनीति रोहतक हरियाणा

रोहतक में कांग्रेस के एसआरके गुट (कुमारी सैलजा, रणदीप सुरेजवाला और किरण चौधरी) की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले हंगामा हो गया। नेताओं के पास बैठने को लेकर पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा और किसान कांग्रेस के बादली ब्लॉक के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता बिजेंद्र माजरा आपस में भिड़ गए। दोनों ही पत्रकार वार्ता में नेताओं के पास बैठने की इच्छा मन में रखे हुए थे।

हालांकि बाद में मामला शांत हो गया और दोनों नेता पत्रकार वार्ता के दौरान सैलजा, सुरजेवाला और किरण के दोनों तरफ बैठे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस संदेश यात्रा की जानकारी दी और न्यौता दिया। कांग्रेस संदेश यात्रा में भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के शामिल होने पर कुमारी सैलजा ने कहा कि यात्रा में सभी कांग्रेस नेता शामिल हों। सभी कांग्रेसियों को न्यौता है। सच्चे कांग्रेस के सिपाही लड़ाई लड़ेंगे। कहीं न कहीं यह भी देखना पड़ेगा कि हम कहीं एक हाथ से तो भाजपा के साथ हाथ मिलाएं और दूसरी तरफ से कहें कि हम कांग्रेस या लोगों की लड़ाई लड़ें, ऐसा तो नहीं हो सकता। यह देखना पड़ेगा कि कौन भाजपा के साथ हाथ मिला रहा है।

सीएम का फैसला चुनाव जीतने के बाद

Whatsapp Channel Join

New Project 20

रोहतक में पत्रकार वार्ता करते हुए कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व किरण चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा को सीएम बनाने की बात पर कहा कि सीएम बनाने का फैसला पार्टी का होता है। उन्होंने बताया कि सीएम बनाने का नाेमिनेशन चुनाव जीतने के बाद ही होता है और पार्टी द्वारा लीडर्स का चयन किया जाता है। संगठन नहीं बनाने का मलाल मन में कुमारी सैलजा ने संगठन नहीं बनाने पर अपने मन का दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जिनके पास पद है, लेकिन कितने वर्कर हैं, जिनको पहचान नहीं मिली। इसके बावजूद वे कांग्रेस से जुड़े हैं और वहां से पहचान मिलनी चाहिए थी।

सभी को एक ही मंच पर आने की नहीं जरूरत

सैलजा ने भी बताया कि भाजपा सरकार में सड़कों की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल बड़े-बड़े भाषण देने वाली पार्टी है और जनता उनके जुमलों से तंग आ चुकी है। रणदीप सुरजेवाला ने भी बताया कि प्रत्येक व्यक्ति का कांग्रेस को मजबूत करने का अलग-अलग तरीका होता है और सभी को एक ही मंच पर आने की जरूरत नहीं है। कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, लेकिन पार्टी का फैसला सर्वमान्य होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने भाजपा की सरकार पर कई आलोचना की और कांग्रेस के मूल संदेश को लेकर भी बातचीत की।