rohtak-gurugram-me haryana police ne mahila suraksha per ki saif city muhim ki shuruwaat

Rohtak-Gurugram में सेफ सिटी मुहिम के जरिये मनचलों से निपटेगी Haryana police

गुरुग्राम रोहतक हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर सेफ सिटी मुहिम ही शुरुवात की हुई है। फिलहाल सेफ सिटी मुहिम को प्रदेश के दो जिलों रोहतक और गुरूग्राम में चलाया जाएगा। जिसके जरिये हरियाणा पुलिस मनचलों से निपटने का काम करेगी। सेफ सिटी मुहिम में चलते पुलिस ने उन जगहों को चिन्हित किया गया, जहां पर आती-जाती युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती है।

रोहतक पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने लिए सेफ सिटी मुहिम के तहत भारी संख्या लड़कियों के स्कूल, कालेज, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले बाजार, खाने-पीने वाली जगहों को शामिल किया गया है। पुलिस ने इन स्थानों पर महिलाओं-युवतियों के लिए सुरक्षा ही नहीं बढ़ाई है, बल्कि उन आवारा किस्म के युवकों पर कार्यवाही करने का प्लान तैयार कर लिया है, जो लड़कियों को छेड़ते हैं। साथ ही अब चिन्हित जगहों पर आती-जाती लड़कियों और युवतियों पर अभद्र टिप्पणी या अभद्र व्यवहार करने वाले मनचलों की भी खैर नहीं होगी।

Screenshot 645

छात्राओं के साथ मिलकर पुलिस ने किया नाइट वॉक
आज सेफ सिटी मुहिम के चलते रोहतक पुलिस और आईआईएम की गर्ल्स स्टूडेंट्स के साथ मिलकर नाइट वॉक किया। इस नाइट वॉक की शुरूवात पंडित नेकीराम कालेज से माडल टाउन होते हुए डी पार्क तक किया गया। इस नाइट वॉक को एसपी हिमाशु गर्ग ने हरी झंडी दिखाई।

Whatsapp Channel Join

सड़कें सिर्फ लडकों के लिए नहीं
एसपी रोहतक ने कहा कि शहर में सेट सिटी मुहिम चलाई हुई है। आज आईआईएम रोहतक की गर्ल्स स्टूडेंट और रोहतक पुलिस द्वारा नाइट वॉक किया जा रहा है। शहर की सड़के सिर्फ लडको के लिए नहीं है, बल्कि यह लड़कियों के लिए भी उतनी ही है। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है।

Screenshot 644

हॉट-स्पॉट के रूप में जगहों को किया चिन्हित

रोहतक पुलिस ने फीड बैक की, जहां आप लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और पीछा किया जाता था, उन जगहों को हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित है। पुलिस कर्मी हर चौक चौराहों पर तैनात है, कोई भी लकड़ी महिला अकेली सड़क और बाजार में जा सकती है, अपने आप को सेफ महसूस कर यही हमारी प्राथमिकता है।