हिसार जिले के गांव पुट्ठी का युवक आशीष रोहतक(Rohtak) से गुजर रही जुई फीडर नहर में डूब गया। जिसकी अब तक तलाश नहीं हो पाई है। वहीं एनडीआरएफ(NDRF) की टीम भी तलाश में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना के दिन आशीष अपने दोस्तों के साथ दोपहर के समय नहर पर नहाने के लिए गया था, उसी समय वह नहर में डूब गया। आशीष की पहचान 21 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार आशीष एकमात्र बेटा था। वह पढ़ाई के साथ-साथ महम कोर्ट में मुंशी का काम भी सीख रहा था। उनके परिवार में एक बहन भी है। महम थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि आशीष की नहर में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उनकी तलाश में जुट गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

सूचना के अनुसार जुई फीडर नहर में डूबने के बाद उसे बचाने के लिए आस-पास के लोगों ने प्रयास किया, लेकिन वह बचा नहीं सके। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तलाश में जुट गई है। अभी तक किसी भी प्रकार की अपडेट नहीं मिली है।

