marpit

Rohtak में 5 लोगों पर जानलेवा हमला, पढ़िए पूरा मामला

रोहतक

Rohtak के झज्जर चुंगी के पास घर लौट रहे 5 लोगों पर हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब वे लोग थाने से झगड़े की शिकायत दर्ज करवा कर घर लौट रहें थे। उन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घायलों में राम नगर निवासी 30 वर्षीय रेणु, 29 वर्षीय पिंकी, 40 वर्षीय राजकुमार,15 वर्षीय कार्तिक और 18 वर्षीय स्नेहा शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार 29 जून को रेणु के बेटे शुभम का भिवानी चुंगी निवासी अक्षित के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझोता हो गया था। लेकिन पिड़ित पक्ष, शुभम की मां रेणु व अन्य लोग मारपीट की शिकायत दर्ज कराने शिवाजी कॉलोनी थाने पहुंचे।

इसी दौरान झज्जर चुंगी के पास अक्षित और उसके साथियों ने उन लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और ऑटो भी टूट गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

अन्य खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *