Orgy of fire in Haryana

Rohtak के खेतों में लगी भयंकर आग, 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख

रोहतक

हरियाणा के Rohtak के सुखपुरा चौक पर स्थित खेतों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि खेतों के पास बसी हुई झुग्गियों को भी अपनी चपेट में लिया। इससे करीब 50 से अधिक झुग्गियां जल गईं और उनमें बसे लोगों के सिर से छत छिन गई। इस दौरान पुलिस टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटे के प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया गया। लेकिन इस बीच आग की वजह से झुग्गियां जलकर राख हो गईं।

जानकारी देते हुए सुखपुरा चौकी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को सुखपुरा चौक के पास खेतों में अचानक आग लग गई थी। आग लगने से खेतों में लगे गेहूं के पौधे जल गए। इसके साथ ही आग झुग्गियों तक पहुंच गई जो कि खेतों के पास बसी हुई थीं। यही कारण है कि करीब 50 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां भी बुलाई गईं थीं। स्थानीय लोग और पुलिस ने मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया। करीब 6 घंटे बाद आग को नियंत्रित किया गया। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जयहिंद सेना प्रमुख डॉ. नवीन जयहिंद कार्यक्रम से शिरकत कर रोहतक लौट रहे थे, तभी सुखपुरा चौक के पास खेतों में झुग्गियों में आग दिखी। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने टैंकर वालों के साथ मिलकर आग को बुझाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि आग लगने से धुआं चारों ओर फैल गया और लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें