बांसुरी स्वराज

Rohtak विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का मंथन

रोहतक

Rohtak विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा का महिला मोर्चा आज मंथन करेगा। सुबह 10:00 बजे “शहीद मदन लाल ढींगरा” कम्युनिटी सेंटर में भाजपा की रोहतक जिला इकाई का महिला सम्मेलन आयोजित होगा।

इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज रहेंगी। वे महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी और चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगी। सम्मेलन में रोहतक जिले की सभी महिला मोर्चा की प्रदेश, जिला और मंडल की पदाधिकारी और प्रमुख महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगी। इस बैठक में चुनावी रणनीति और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

अन्य खबरें