हरियाणा भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मेवात में जो यात्रा अधूरी रह गई थी वह जरूर पूरी होगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सवाल उठाने वाले लोगों को हम यह कहना चाहते हैं कि क्या हिंदू घर में चुप होकर बैठ जाए। मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश में रोंहगिया और बांग्लादेशियों को बसाया था।
सभी को अपने धर्म के कार्यक्रम मनाने का अधिकार
मनीष ग्रोवर ने कहा कि सभी को अपने धर्म के कार्यक्रम करने का अधिकार है और जो भी इसमें रोड़ा अटकाएगा वह बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश में रोंहगिया और बांग्लादेशियों को बसाया था। कांग्रेस उन लोगों को ताकत दे रही है जो देश विरोधी है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की छवि खराब करना चाहते हैं। इस वजह से कांग्रेस बेवजह के आरोप लगाने में जुटे हुए हैं। लेकिन उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। जहां तक मेवात में अवैध निर्माण तोड़ने की बात है तो वह हरियाणा सरकार बिल्कुल सही कर रही है। क्योंकि अब हरियाणा और देश में रोहंगिया और बांग्लादेशी नहीं रह पाएंगे।