Rohtak में 7 साल के बच्चे के साथ अश्लीलता का मामला सामने आया है। शिकायत किए जाने पर महिला पर लोहे की राड से हमला किया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एसपी को दी शिकायत में बच्चे की मां ने बताया कि उसका लड़का 7 साल का है। पड़ोस में रहने वाला करीब 16 साल का युवक मेरे बेटे को कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं उसके साथ अश्लीलता करने की कोशिश की। इस बारे में बच्चे ने अपने माता-पिता को बताया। जब पीड़िता की मां ने उसकी शिकायत उसके घर वालों की तो वे उस महिला के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद सात साल के बच्चे की मां अपने घर वापस जाने लगी तो पीछे से आकर नाबालिग ने लोहे की राड से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिस वजह से उसे गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे रेफर कर दिया। एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जांच अधिकारी भी नाबालिग बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही है और उल्टा उसके पति को ही झूठे केस मे फंसाया जा रहा है। एसपी ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।






