Rohtak

Rohtak में मां बेटी पर गाय ने किया हमला

रोहतक

Rohtak के विशाल नगर में गाय द्वारा एक महिला और 5 साल की बच्ची पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले से मां और बेटी को काफी चोटें आई है। यह मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

कबीर कॉलोनी निवासी संजीव पांचाल ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा अपनी 5 साल की बच्ची सिया को स्कूल से लेने गई हुई थी। वह बच्ची को लेकर पैदल वापस आ रही थी। इसी दौरान कई गाय आई। गाय से बचने के लिए पूजा अपनी बेटी के साथ सड़क की दूसरी साइड में चली गई, लेकिन गाय न महिला-बेटी को टक्कर मारने का प्रयास किया। उस वक्त तो महिला और बच गई, लेकिन गाय ने फिर से महिला पर हमला किया।

महिलाएं लाठी- डंडे लेकर पहुंची

जिसके बाद महिला खाली प्लाट में जाकर गिर गई। गाय ने महिला को कुचलने का प्रयास किया। इस बात का पता चलने पर आसपास की महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पहुंच गई। जिन्होंने गाय को दूर भगाया और महिला की जान बच गई। गाय की टक्कर से महिला और उसकी बेटी को काफी चोटें लगी है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें