अरविंद शर्मा

Rohtak में डॉ. अरविंद शर्मा का भूपेंद्र हुड्डा पर पलटवार, Delhi में BJP की 100% जीत का किया दावा

रोहतक

Haryana के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने Rohtak में भूपेंद्र हुड्डा द्वारा केंद्रीय मंत्री से जुड़ी दुर्घटना पर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हुड्डा के 10 साल के शासनकाल में राज्य का विकास नहीं हुआ और प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया गया था।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 100% जीत हासिल करेगी। उन्होंने इस जीत का कारण दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की विफलताओं को बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं किया, जिससे दिल्ली की जनता उन योजनाओं से वंचित रही।

दिल्ली में बीजेपी की सरकार का दावा

Whatsapp Channel Join

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि अब दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से खफा है और इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी, जिसके बाद दिल्ली को केंद्र और प्रदेश दोनों की योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद दिल्ली में विकास की गति तेज होगी।

हुड्डा शासन पर कटाक्ष

डॉ. शर्मा ने भूपेंद्र हुड्डा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में प्रदेश के लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि नहीं रही। प्रदेश का कर्ज बढ़ा और यही कारण है कि जनता ने तीसरी बार बीजेपी को सत्ता में चुना है।

15 जनवरी को पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा अनावरण

डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी को रोहतक के सिटी पार्क में महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा ने देश की आज़ादी के लिए संघर्ष किया और वे हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

Read More News…..