Murder

Rohtak : इस बात से नाराज जमाई ने सास को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

रोहतक

Rohtak के सेक्टर-1 में जमाई ने अपनी सास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला उसे शराब पीने और झगड़ा करने से रोकती थी। यह वारदात उस समय हुई जब महिला अपनी बेटी से मिलने आई थी। इस दौरान जमाई ने चाकू से हमला कर सास की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बिहार के लखीसराय जिले के हनुमान नगर निवासी ममता ने रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ममता ने बताया कि वह पांच बहन-भाई हैं। उसकी शादी 2017 में लखीसराय जिले के जैतपुर गांव निवासी रोशन पासवान से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं – दो लड़कियां और एक लड़का।

चोरी के केस में पति गया था जेल

नवंबर 2023 तक ममता अपने ससुराल में रहती थी। उसके पति चोरी के केस में जेल चले गए थे। ममता अपने तीनों बच्चों को लेकर हरियाणा के रोहतक आ गई और यहां अपनी बहन अनिता के पास पंचवटी कॉलोनी में रहने लगी। ममता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों को पाल रही थी। 15-20 दिन बाद उसका पति जेल से छुटकर रोहतक आ गया और दिहाड़ी मजदूरी करने लगा। उसका पति नशे का आदि था।

Whatsapp Channel Join

इसके बाद ममता सेक्टर-1 में किराए के मकान में रहने लगी। 27 मई को उसकी मां हेमंती देवी बिहार से हाल-चाल जानने के लिए आई थी। क्योंकि ममता का पति मारपीट और झगड़ा करता था। ममता ने आरोप लगाया कि 28 मई की रात करीब 8 बजे उसका पति शराब पीकर आया और झगड़ा करने लगा। उसने धमकी दी और वहां से चला गया। देर रात वह अपनी मां और बच्चों के साथ घर में बैठी थी, तभी उसका पति वापस आया और चाकू से हमला कर दिया।

चाकू से किए 5-6 वार

उसने ममता की मां पर 5-6 बार पेट और कमर पर वार किए। ममता डरकर कमरे से बाहर भाग गई, जबकि उसका पति भी वहां से भाग गया। जब ममता ने वापस कमरे में जाकर देखा तो उसकी मां खून से लथपथ पड़ी थी। उसने तुरंत अपनी बहन अनिता को सूचना दी। अनिता और उसके पति ने आकर पुलिस को जानकारी दी। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी रतन लाल ने बताया कि चाकू मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। महिला ममता के बयान पर आरोपी रोशन पासवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

अन्य खबरें