Haryana News

Haryana Politics : खाप-पंचायतों का CM Naib Saini को समर्थन, आज Rohtak पहुंचेंगे उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

रोहतक

Haryana Politics : हरियाणा में चुनाव के दौरान खाप-पंचायतों का मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चुनावी माहौल बदलता नजर आ रहा है। हरियाणा के जिला रोहतक में मंगलवार देर रात प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 360 खाप के प्रधान ने मुलाकात की। इस दौरान दलाल खाप के प्रधान ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा के पुल बांधे। बता दें कि इस दौरान खाप के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश में जनता भाजपा को 10 नहीं, बल्कि 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव जिताने का काम करेगी। इनमें एक सीट चंडीगढ़ की भी शामिल है।

इस दौरान खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि वह कामना करते हैं कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बनें। प्रदेश को ऐसा सच्चा और ईमानदार छवि का मुख्यमंत्री कभी नहीं मिल सकता। इस दौरान सभी ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ, जिन्होंने उनके बीच आकर हौसला बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सभी को विश्वास है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का काम करेंगे।

खाप 1

वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को धीरे-धीरे चुनावी मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे रोहतक के सेक्टर-36ए स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में पत्रकारों से बातचीत करेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में पहुंचेगे। इस दौरान भाजपा हरियाणा की सभी 10 सीटों को लेकर आगामी विशेष रणनीति तैयार करेंगी।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें