हुड्डा के गढ़ में कुमारी शैलजा का शक्ति प्रदर्शन, मंच से लगे भावी मुख्यमंत्री के नारे

रोहतक

कांग्रेस में आंतरिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने रोहतक में आज शक्ति प्रदर्शन किया। उनके निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ही नजर आए।

इशारों-इशारों में शैलजा ने भूपेंदर हुड्डा को संदेश दिया कि मुख्यमंत्री पद की कोई लड़ाई नही है। जनता के हित में काम करने के बाद हाइकमान तय करेगा कौन मुख्यमंत्री पद के लिए चुना जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ाई करने की बजाए हमें जनता के हितों की लड़ाई लड़नी चाहिए। प्रदेश की जनता सत्ता बदलना चाहती है।

Whatsapp Channel Join

राहुल को लेकर बोली शैलजा

राहुल गांधी के मानहानि विवाद को लेकर शैलजा ने कहा कि न्यायपालिका से हमें पूरी उम्मीद है। मानहानि मामले में राहुल को इंसाफ जरुर मिलेगा।

मणिपुर हिंसा को लेकर उठाया सवाल

मणिपुर में हुई घटना को लेकर शैलजा ने कहा कि मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। मॉनसूम सत्र में चल रहे सदन में  प्रधानमंत्री को इस घटना को लेकर जनाब देना चाहिए था।

साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में कुछ नहीं कर रही है।  केवल विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। इस समय मौजूदा केंद्र सरकार केवल असली मुद्दों से सबका ध्यान भटकाने का में लगी हुई है।