केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Manohar Lal ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण देना कांग्रेस की मजबूरी था क्योंकि अंबेडकर के नेतृत्व में बनाए गए संविधान में यह प्रावधान लिखा गया था। सब जानते हैं कि इन्होंने अंबेडकर के साथ कितनी ज्यादतियां की थी। भूपेंद्र हुड्डा पर उन्होंने कहा की हरियाणा में कांग्रेस पार्टी नहीं हुड्डा गैंग है।
कांग्रेस राज के 10 साल से, भाजपा के 10 साल के राज के साथ अगर कोई तुलनात्मक विश्लेषण करता पाया जाता है तो कांग्रेस राज में जो कारनामे होते थे उनको सुनकर आज भी लोग डर जाते हैं। कांग्रेस राज में कमजोर लोगों को दबाया जाता था प्रदेश में भय का वातावरण था और धींगामस्ती का राज चलता था।
कुमार शैलजा पर की टिप्पणी
जबकि भाजपा सरकार ने भय को खत्म कर लोगों के लिए उनके अधिकार दिलाने की प्रक्रिया को सरल बनाया है। कांग्रेस राज में अनुसूचित जाति के लोगों पर किस तरह से हमले होते थे यह सब जानते थे, अपने अध्यक्ष अशोक तंवर को किस तरह से प्रताड़ित किया और अब कुमारी शैलजा के प्रति किस तरह से अभद्र टिप्पणी की है यह हुड्डा गैंग ही कर सकता है।
शैलजा से उनकी राजनीतिक विरोधी हो सकती है, लेकिन समाज के नागरिक के नाते हमारी सहानुभूति उनके साथ है क्योंकि समाज में सबको सम्मान पूर्वक रहने का अधिकार है। प्रदेश में कांग्रेस नहीं हुडा गैंग है। भूपेंद्र हुड्डा के राज में कमजोर लोगों का हक हथियाना के लिए उनको दबाया जाता था। कमजोर समाज के प्रति अभद्र टिप्पणियां की जाती रही थी यही काम करता था हुड्डा गैंग जो सब लोग जानते हैं। बीजेपी ने सबको सम्मान दिया है और भय का वातावरण खत्म किया है।
आम आदमी पार्टी पर दबाव
अनिल विज के मुख्यमंत्री बनने के दावे पर कहा कि यह उनकी पार्टी का मामला है और वह जानते हैं कि किस कार्यकर्ता का कितना योगदान है हालांकि सबका योगदान बहुत अच्छा रहा है, लेकिन इस तरह के पद के लिए पार्टी का सामूहिक फैसला होता है। केजरीवाल को चाहिए था कि वह त्यागपत्र का फैसला जेल में ले लेते, अब वह सजा से घबरा रहे हैं और उनकी पार्टी के अंदर भी उनके ऊपर दबाव बन रहा है
जेल से जब बेल हुई तो बाहर आने के बाद उन्हें कुछ नई बात का पता चली होगी तभी उन्होंने फैसला लिया है, दूसरी तरफ उन्हें पता है की कोर्ट में सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उन्हें सजा होने वाली है। इसलिए वह घबराकर इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश के लोग संतुष्ट हैं और बीजेपी सरकार ने प्रदेश में पारदर्शिता लाने का काम किया है, लेकिन जो हुड्डा गैंग के गुर्गे बिचौलिए हैं इस पारदर्शिता से उनको दिक्कत हो रही है।
तीसरी बार भाजपा की सरकार
उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा की आर्थिक स्थिति सबसे अच्छी है अब प्रदेश की जनता मन बना चुकी है कि प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मनोहर लाल आज रोहतक में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनीष ग्रोवर द्वारा एक निजी होटल में आयोजित किए गए चुनावी कार्यक्रम में रोहतक पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के बाद मनोहर लाल ने पत्रकारों से बात की।