Mohan Lal Badoli

Mohan Lal Badoli आज संभालेंगे प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

राजनीति रोहतक

हरियाणा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष Mohan Lal Badoli का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। यह समारोह उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रोहतक आगमन पर होगा।

मोहन लाल बड़ौली भाजपा प्रदेश कार्यालय में शपथ लेने वाले पहले प्रदेश अध्यक्ष होंगे, क्योंकि इससे पहले सभी प्रदेश अध्यक्षों ने भाजपा के पुराने प्रदेश कार्यालय में कार्यभार संभाला था। इस अवसर पर रोहतक के सनसिटी सेक्टर 36ए स्थित नए भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

हुड्डा के गढ़ में ताकत का प्रदर्शन

बड़ौली 14 जुलाई को औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर भाजपा विधायक, सांसद, मंत्री, प्रभारी, संयोजक, पार्टी पदाधिकारी और हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में किया जाएगा। रोहतक, जिसे हुड्डा का गढ़ कहा जाता है, रविवार को भाजपा अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेगी।

अन्य खबरें