हरियाणा के Rohtak में गांव खरैंटी रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इस हादसे में उसका शरीर टुकड़े-टुकड़े हो गया था। उसके अंग रेलवे ट्रैक पर फैले मिले। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अब तक मृतक की पहचान नहीं हुई है।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जांच अधिकारी एएसआई हरिओम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव खरैंटी रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसआई हरिओम ने बताया कि अंबाला रूट की ट्रेन डायवर्ट हो गई थी और इसमें यह व्यक्ति आ गया था। मृतक की उम्र 40 वर्ष वर्तमान में इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र करीब 40 वर्ष होगी। पुलिस ने इसकी पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना दी है। शव को शवगृह में रखा गया है। उसने नीली शर्ट और हल्के भूरे रंग की लोअर पहनी हुई थी।






