Rohtak : गाय का मनाया जन्मदिन और बछड़े का किया नामकरण

रोहतक

दुनिया में अपने एवं दूसरे लोगों के जन्मदिन मनाते हुए बहुत से लोगों को देखा होगा और बच्चों के नामकरण भी बहुत होते देखे होंगे, लेकिन समाजसेवी और जय हिंद सेवा के प्रमुख नवीन जयहिंद ने रविवार को रोहतक स्थित अपने निवास स्थान पर अपनी गोरी नामक गाय का छठ जन्मदिन मनाया। साथ ही गोरी से पैदा हुए बछड़े का नामकरण करवा उसका नाम नंदी रखा है। इस अनूठे कार्यक्रम के हजार लोग गवाह बने।

इस अवसर पर ढोल बाजे के साथ सुबह विधिवत रूप से हवन का आयोजन किया गया और पूजा पाठ विधि से गोरी गाय का जन्मदिन मनाकर पंडितों द्वारा बछड़े का नामांकन करवा दिया। नवीन जयहिंद ने बताया कि इस मौके पर 1000 के करीब लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई थी। उन्होंने कहा कि गए पशु न होकर लोगों के लिए जीवन रेखा है और यह बात हाल ही में हुई कोरोना महामारी में यह साबित भी हो गया।

Screenshot 376

36 बिरादरी ने मिलकर किया कार्यक्रम

Whatsapp Channel Join

जिस तरह से गाय के दूध ने लोगों की इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाया, वह प्रमाण हम सबके सामने है, इसलिए हम सब गाय की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र कार्यक्रम 36 बिरादरी के लोगों ने मिलकर किया है। उन्होंने आह्वान किया कि जहां तक संभव हो सके, हम सबको एक गाय का पालन जरूर करना चाहिए। जिसके दूध की खाने से आदमी स्वस्थ तो रहता ही है।

प्रकृति के नजदीक रहने से मनुष्य जीवन रहेगा ठीक

साथ में मनुष्य की बुद्धि भी शुद्ध रहती है। आज समय आ गया है कि हम सबको पशु-पक्षी और पेड़ों से प्यार करना चाहिए। जितना हम प्रकृति के नजदीक रहेंगे, उतना ही मनुष्य जीवन ठीक रहेगा। वह अपनी गाय को बहुत प्यार करते हैं और हर साल वह अपने गाय का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाते हैं।