rohtak police

नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए Rohtak पुलिस का कड़ा कदम, कॉलोनियों में लगातार निगरानी

रोहतक

Rohtak पुलिस और नारकोटिक्स ब्यूरो ने नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए रोहतक की कई कॉलोनियों में औचक निरीक्षण किया। इस ऑपरेशन के दौरान हालांकि कोई महत्वपूर्ण रिकवरी नहीं हो पाई, लेकिन पुलिस ने नशे के कारोबारियों के बीच भय का माहौल बना दिया है। पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि नशे का कारोबार करने वालों में डर बना रहे।

नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस की कड़ी नजर

rohtak1

नारकोटिक्स डिपार्टमेंट रोहतक यूनिट के अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रोहतक शहर की करतारपुर और जेपी कॉलोनी नशे के कारोबार के हॉटस्पॉट मानी जाती हैं। इसके अलावा अन्य कॉलोनियों में भी नशे के कारोबार का अंदेशा है। इन स्थानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और इन कॉलोनियों में हरियाणा पुलिस के पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर्स) की तैनाती की गई है। इसका उद्देश्य नशे के खरीददारों और युवाओं को कॉलोनियों में घुसने से रोकना है।

Whatsapp Channel Join

नशे का स्रोत और गिरफ्तारियां

rohtak 2

मनोज कुमार ने यह भी बताया कि रोहतक में नशा मुख्य रूप से दिल्ली और दक्षिण भारत से आता है, जहां से कई बार रेड करके तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के गांवों पर भी नजर रखी जा रही है ताकि नशे के कारोबारी और तस्करों पर लगाम लगाई जा सके।

भविष्य में जारी रहेगा अभियान

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर काबू पाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।

Read More News…..