Rohtak में डेरा प्रमुख राम रहीम, जो 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल पर यूपी के बरनावा आश्रम गए थे, आज (28 फरवरी) वापिस सुनारिया जेल लौट आए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें आज शाम चार बजकर 58 मिनट पर जेल लाया गया।
राम रहीम की पैरोल 12वीं बार दी गई थी, और यह पैरोल दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मिली थी।
हर बार जब राम रहीम को पैरोल दी जाती है, तो इस पर सवाल उठते हैं, और विपक्ष द्वारा इसे राजनीति से जोड़कर देखा जाता है।