Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024 : रोहतक में BJP की गुप्त बैठक : आपसी नाराजगी दूर करने का प्रयास, नेता बाहर निकलकर बोलें ऐसा कुछ नहीं, Gopal Kanda ने Ashok Tanwar को गले लगाकर बताया छोटा भाई

रोहतक

Lok Sabha Elections 2024 : इसी साल 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव हरियाणा के लिए कितने अहम हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी में गुप्त बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। हरियाणा के जिला रोहतक के एक निजी होटल में भाजपा नेताओं के बीच इसी बात को लेकर एक गुप्त बैठक हुई। जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, प्रदेश के मंत्री जेपी दलाल, सिरसा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर और भाजपा को समर्पित निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे।

माना जा रहा है कि नेताओं की आपसी नाराजगी दूर करने के लिए ही यह गुप्त बैठक की गई है। इस बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मध्यनजर मंथन भी किया गया। बैठक में पहुंचे नेताओं का कहना है कि चुनाव के चलते भारतीय जनता पार्टी की इस तरह की बैठक होना कोई नई बात नहीं है। चुनाव को लेकर हमेशा इस तरह की बैठकों में चर्चा की जाती है। इतना ही नहीं, बैठक में पहुंचे भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर कटाक्ष किए। वहीं विधायक गोपाल कांडा ने अशोक तंवर को गले लगाकर अपना छोटा भाई करार दिया। उन्होंने कहा कि सिरसा की सीट पर भाजपा की जीत निश्चित है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश के सभी 10 की 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

गुप्त 2

इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज न्याय की बात करती है, लेकिन उन्होंने कभी भी किसी वर्ग के साथ न्याय नहीं किया है। जहां तक भाजपा के प्रत्याशियों के विरोध की बात है तो प्रत्याशी के तौर पर उनका विरोध नहीं हो रहा, केवल कुछ संगठन अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। वह अपील करते हैं कि बातचीत के माध्यम से सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर इस बैठक में चर्चा की गई है।

Whatsapp Channel Join

गुप्त 1

वहीं बैठक में भाग लेने पहुंचे हरियाणा सरकार के मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि इस तरह की बैठक होना कोई बड़ी बात नहीं है। जहां तक प्रत्याशियों के विरोध की बात है तो कोई नाराजगी नहीं है। थोड़ी बहुत नाराज तो शुरुआत में होती ही है, क्योंकि टिकट के दावेदार कई होते हैं और टिकट एक को ही मिल सकती है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आज न्याय की बात करने वाली कांग्रेस 50 साल से जनता के कौन सा और क्या अन्याय कर रही थी। कांग्रेस को तो कांग्रेस ही हरा देगी, जनता की जरूरत ही नहीं है।