आज पूरा देश चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में यह कार्यक्रम छात्रों को भी स्कूलों में स्क्रीन पर लाइव दिखाया जा रहा है। बता दें कि इस कार्यक्रम को देखकर छात्र काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं छात्रों का कहना है कि पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। अब सिर्फ चंद्रयान की लैंडिंग का ही इंतजार है। अब भारतवासी भगवान से ये प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफलतापूर्वक पूरी हो जाए।
आज पूरे देश के लिए बड़ी खुशी का दिन है और अब आखिरकार वो घड़ी आ ही गई है जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार हो रहा था । बता दें कि 2019 में हमारे देश में चंद्रयान-2 की सफलता न होने पर मायूसी छाई हुई थी लेकिन आज इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 का सफल प्रयास किया है और अब सिर्फ चन्द्रयान की सफल लैंडिंग का ही इंतजार है।
लाइव टेलीकास्ट के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं विद्यार्थी

आज 6 बजकर 4 मिनट पर वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद पर करवानी है। जिसके लिए आज पूरा देश टीवी पर नजर टिकाए बैठा है। हरियाणा सरकार ने स्कूलों में बच्चों को चंद्रयान- 3 की लैंडिंग का कार्यक्रम लाइव दिखाने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्कूलों में भी छात्र इस कार्यक्रम को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
छात्रों का कहना कि हमारे देश के वैज्ञानिक भी किसी से कम नहीं और अब भारत विश्व में सबसे बड़ी शक्ति बनने जा रहा है। हम सब बहुत गर्व महसूस करते हैं कि वैज्ञानिकों ने ऐसा कर दिखाया है। बस हम सब भगवान से ये प्रार्थना करते हैं कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफलतापूर्वक हो जाए। वहीं छात्रों ने कहा कि उन्हें इस लाइव प्रसारण देखने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा ।

