bhupender singh hooda

Rohtak : पूर्व मुख्यमंत्री Bhupender Hooda ने केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा Deepender की टिकट का फैसला, बोलें जल्द ही Congress की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

रोहतक

हरियाणा के Rohtak में डिपार्क स्थित अपने आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक पर कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने रोहतक की सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा ये कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यदि केंद्रीय नेतृत्व चाहेगा तो दीपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि एक या दो दिन के अंदर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसमें उम्मीद है कि प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की 10 सीटों पर विजई होगी और उनके लिए कोई चुनौती नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा आधे से ज्यादा प्रत्याशी के चेहरे नए है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बदल रही है जबकि कांग्रेस सरकार बदलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी 10 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करवाएगी।

Whatsapp Channel Join