rohtak

Rohtak में शातिर महिलाओं का कारनामा, फैक्ट्री से चुराई एल्युमिनियम प्लेट, पढ़िए कैसे दिया वारदात को अंजाम

रोहतक

Rohtak के गांव लाढ़ौत स्थित एक फैक्ट्री में तीन महिलाओं द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें तीन महिलाएं एक स्कूटी पर आई और लोडिंग टेम्पो से करीब 400 किलो एल्युमिनियम प्लेट चोरी करके फरार हो गई। पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मौके पर पहुंची पहुंची और मामले की जांच की।

मिली जानकारी के अनुसार गांव लाढ़ौत में अमन मेटल्स नाम की फैक्ट्री है जिसमें चोरी हुई है। 24 जून को करीब 12 बजे फैक्ट्री के सभी कर्मचारी आराम कर रहे थे तो दो अज्ञात महिलाएं फैक्ट्री के अंदर घुस आई जब कि तीसरी महिला बाहर निगरानी कर रही थी। दोनों महिलाओं ने फैक्ट्री में रखी एल्युमिनियम प्लेट चोरी कर ली। एल्युमिनियम को काटकर ये प्लेट बनाई जाती थी। उन्होंने करीब 40 प्लेट चोरी की है। एक प्लेट का वजन करीब 10 किलो है। अज्ञात महिलाओं ने करीब 400 किलो सामान चोरी कर लिया। जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें