ROAD ACCIDENT

Rohtak में ट्रक व ट्रॉले की टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत

रोहतक

Rohtak के गांव भराण के पास 152डी पर रात को ट्रक और ट्रॉले की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रक में केमिकल भी रोड पर बिखर गया। यह घटना उस समय हुई जब ट्रक पानीपत रिफाइनरी से केमिकल लेकर 152डी पर जा रहा था। इसी बीच रोहतक में यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पटियाला के गांव बलोंगी के निवासी कुलवंत ने महम थाना पुलिस को एक्सीडेंट की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह ट्रक का चालक है और केमिकल लेकर जा रहा था। 11 अप्रैल को वह पानीपत रिफाइनरी से केमिकल लेकर चला था। ट्रक में उनके साथ बलदेव नामक एक व्यक्ति भी था। रात को करीब साढ़े 7 बजे ट्रक 152डी पर जा रहा था तब उनके ट्रक की ट्राले से टक्कर हो गई जिसमें बलदेव की मौत हो गई। इस हादसे में ट्रक में भी नुकसान हुआ और केमिकल भी सड़क पर बिखर गया। महम थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि एक्सीडेंट की जांच जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर ट्रॉले के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।