Brahmin Khap raised the demand

Rohtak : राजनीतिक पार्टिया ब्राह्मणों को उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर रही बरगला, ब्राह्मण खाप ने उठाई मुख्यमंत्री बनाने की मांग

राजनीति रोहतक हरियाणा

रोहतक, हरियाणा में ब्राह्मण समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी ओर ब्राह्मण रेजिमेंट का पुन: गठन, ईडब्लयूएस का वर्गीकरण, ईबीपीजी वाले बच्चों की नौकरी में जल्द जवाईनिंग को लेकर ब्राह्मण खाप ने मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टिया ब्राह्मणों को उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर बरगला रही है, लेकिन ब्राह्मण उपमुख्यमंत्री नहीं बल्कि मुख्यमंत्री बनने का मादा रखता है । वही प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। जिसके बाद ब्राह्मण खाप पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री को मेमोरेंडम भी दिया जाएगा।

हरियाणा प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे ही माहौल गर्म होता जा रहा है। आज ब्राह्मण खाप पंचायत के प्रधान अशोक शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर ऐलान किया है कि हरियाणा में ब्राह्मण की राजनीतिक हिस्सेदारी बढाई जाए जो भी पार्टी ब्राह्मण समाज की राजनीति में ज्यादा भागीदारी देगा, उस पार्टी का ब्राह्मण समाज समर्थन करेंगे। वही ब्राह्मण खाप ने मांग की है कि प्रदेश में कुछ राजनीतिक पार्टियां ब्राह्मण समाज के लोंगो को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर रहे हैं।

ब्राह्मण समाज को उपमुख्यमंत्री नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण प्रदेश में दूसरे नंबर आता है, लेकिन उसकी अनदेखी की जा रही है। 2024 के चुनाव में जो भी राजनीतिक पार्टी ब्राह्मणों की ज्यादा हिस्सेदारी देगा उस पार्टी का ब्राह्मण समर्थन करेंगे। वहीं ब्राह्मण खाप पंचायत ने ब्राह्मण रेजिमेंट का पुन: गठन, ईडब्लयूएस का वर्गीकरण, ईबीपीजी वाले बच्चों की नौकरी में जल्द जवाईनिंग को लेकर मांग की है। ब्राह्मण खाप पंचायत के प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेमोरेंडम देखकर ब्राह्मण रेजीमेंट दोबारा से बनाने की मांग की जाएगी।

Whatsapp Channel Join