Haryana के शिक्षा मंत्री ने “वन नेशन, वन इलेक्शन” को देश के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कांग्रेस की आलोचना की। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि की है, लेकिन पंजाब सरकार इसे लागू करने में विफल रही है। ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के किसानों को झूठे वादे कर गुमराह किया।
यह बयान उन्होंने करनाल में आयोजित सेवानिवृत्त कॉलेज प्राचार्य एवं शिक्षक महासंघ के सम्मान समारोह में दिया। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण भी मौजूद थे।
कांग्रेस पर साधा निशाना
शिक्षा मंत्री ने “वन नेशन, वन इलेक्शन” को देश के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को वन नेशन, वन इलेक्शन से डर लग रहा है। उन्हें चिंता है कि बीजेपी चुनाव जीत जाएगी और कांग्रेस हार जाएगी।”
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 120 साल पुरानी पार्टी में टिकने वाले नेता नहीं बचे हैं। उन्होंने दावा किया कि “वन नेशन, वन इलेक्शन से पैसा और समय दोनों की बचत होगी और यह सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी बेहतर है।”
आप पर गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए महिपाल ढांडा ने कहा कि उनके नेता भ्रष्टाचार और बदमाशी में लिप्त हैं। उन्होंने आप नेताओं पर सरकारी नीतियों का दुरुपयोग कर जनता के पैसे का गबन करने का आरोप लगाया। ढांडा ने चेतावनी देते हुए कहा, “सुधर जाओ, वरना कानून सुधार देगा।”
कानून व्यवस्था पर बयान
शिक्षा मंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर गुंडागर्दी और महिलाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियां जनता की भलाई के लिए हैं और विपक्षी पार्टियां केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं।
मंत्री महिपाल ढांडा ने अपने बयान में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला किया। उन्होंने “वन नेशन, वन इलेक्शन” जैसे मुद्दे को समय और पैसे की बचत के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उनके बयान से स्पष्ट है कि बीजेपी आगामी चुनावों में अपनी रणनीति को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।