(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) पानीपत के खंड समालखा के कांग्रेस कार्यकर्ता साहब सिंह बंसल को ब्लॉक मीडिया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। साहब सिंह ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और स्थानीय विधायक धर्म सिंह छौक्कर का आभार जताया है।
कांग्रेस नेता साहब सिंह बंसल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो मान-सम्मान दिया है, वह उसके लिए सदैव कांग्रेस पार्टी और नेतृत्व के आभार रहेंगे। उन्होंने समालखा के उन लोगों का भी आभार जताया, जिन्होंने साहब सिंह को पार्टी में जिम्मेदारी मिलने पर खुशी व्यक्त की। बंसल ने कहा कि वह अपने पद पर रहते हुए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जिला स्तर पर मजबूती प्रदान करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है और बिना किसी भेदभाव के कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराएगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी।