Saint Shiromani Dhanna Bhagat's birth anniversary was celebrated in Haryana, CM Saini fulfilled the demands of Daadan Khap

Haryana में संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती मनाई गई, CM सैनी ने दाड़न खाप की मांगों को किया पूरा

हरियाणा

Haryana में Jind जिले के उचाना में शनिवार को संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने मंच पर पहुंचकर संतों का स्वागत किया और संतों ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप उनके सिर पर हाथ रखा। मंच पर दाड़न खाप ने मुख्यमंत्री सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकार संत समाज और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने संत धन्ना भगत के जीवन को सामाजिक समरसता और आध्यात्मिकता का प्रतीक बताया और कहा कि उनकी शिक्षा हमें सादगी, विश्वास और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि धन्ना भगत जैसे संतों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रदेश में सभी संतों की जयंती मनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसानों को 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दे रही है और अब तक 12 लाख किसानों के खातों में सीधा पैसा ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नकली बीजों पर रोक के लिए कानून लाया गया है और पिछले दस वर्षों में किसानों को 14 हजार करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया है। केंद्र सरकार भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 लाख किसानों के खातों में 6 हजार करोड़ रुपये भेज रही है।

Whatsapp Channel Join

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सर्वजातीय दाड़न खाप की मांगों को भी स्वीकार करते हुए उनके खाप भवन में 40 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने, तालाब की रिटेनिंग वॉल बनाने और भवन निर्माण की घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि संत धन्ना भगत के आदर्शों से प्रेरित होकर सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संत-महात्माओं और खाप प्रतिनिधियों के लिए विशेष मंच की व्यवस्था की गई थी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस आयोजन को भाजपा के ‘मिशन जाट’ से जोड़ा जा रहा है। हरियाणा में 22% जाट समुदाय के वोटर हैं, जिनका झुकाव परंपरागत रूप से कांग्रेस, इनेलो और जजपा की ओर रहा है। भाजपा इस समुदाय को अपने पक्ष में लाने के लिए प्रयासरत है, ताकि आगामी चुनावों में मजबूत पकड़ बनाई जा सके।

read more news