➤ मन की बात के बाद बूथों पर किया गया पौधारोपण, ‘एक पौधा मां के नाम’
➤ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को मिला कष्ट निवारण समिति में दायित्व
➤ मुख्यमंत्री और विधायक का किया आभार, विकास योजनाओं की सराहना
समालखा (अशोक शर्मा)। समालखा शहरी मंडल अध्यक्ष रेखा संजय गोयल की अध्यक्षता में भाजपा ने बूथ नंबर 162 व 163 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के उपरांत ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील परढ़ाना रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जिंदल, नरेश बेनीवाल और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कष्ट निवारण समिति में सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया गया।

रेखा संजय गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में मेहनती कार्यकर्ताओं को ही दायित्व मिलते हैं, और वह अपनी नई जिम्मेदारी को निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक मनमोहन भडाना और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भेदभाव रहित विकास पर काम कर रही है और हर वर्ग पार्टी की योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं में साहब सिंह रंगा, रॉकी वर्मा, जय भगवान, तरुण गोयल, पार्षद मनीष बेनीवाल, सतपाल शर्मा, डॉ. रविंद्र सेन, दीपक आदि शामिल रहे।