WhatsApp Image 2023 09 30 at 12.56.06 PM

बापौली में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया आयोजन, कृष्ण छौक्कर ने बताया खेलों का महत्व

पानीपत हरियाणा

(सिटी तहलका से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) पानीपत के खंड समालखा के गांव बापौली में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर पहुंचे। इस दौरान खेल आयोजन समिति के सदस्यों ने मिलकर मुख्यातिथि कृष्ण छौक्कर का स्वागत किया।

तत्पश्चात कृष्ण छौक्कर ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए 11 हजार रुपये का अनुदान दिया। साथ ही युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया। सभी मैच 5-5 ओवरों के खेले जाएंगे। भाजपा नेता कृष्ण छौक्कर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। शिष्टाचार का परिचय देते हुए दर्शकों को भी आनंदित करते रहें।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस प्रकार आज के दौर में शिक्षा का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, उसी प्रकार खेल भी युवाओं के जीवन में अहम स्थान रखते हैं। आज हरियाणा के काफी युवा देश ही नहीं, बल्कि विदेश की धरती पर भी खेलों में भाग लेकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। कृष्ण छौक्कर ने कहा कह खेलों में भाग लेकर युवा वर्ग अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकता है। जीवन में हर सफलता को हासिल किया जा सकता है।

Whatsapp Channel Join

छौक्कर ने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति सजग रहना चाहिए। खेलों में भाग लेने से शारीरिक और मानसिक विकास संभव है। साथ ही खेलों से मस्तिष्क का भी विकास होता है, इसलिए हमें अपने दैनिक कार्य और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रवीण रावल, सद्दाम, गुलजार, सचिन, शुभम, अनवर, अमित रावल, संदीप रावल काली, रवि, म्यूर, सुमित, अजय, रिंकु रावल, राकेश वर्मा और नदीम मौजूद रहे।