weather 4 7

हरियाणा के छोरों ने दिलाया भारत को मान, बैंकॉक चैंपियनशिप में जीते पदक

हरियाणा हरियाणा की बड़ी खबर

समालखा,अशोक शर्मा

समालखा में शनिवार को खेल प्रेमियों ने बैंकॉक से ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।यह आयोजन यामिन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अकादमी के चार खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए किया गया,जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया।हाल ही में 9 और 10 अगस्त, 2025 को बैंकॉक,थाईलैंड में आयोजित हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में यामिन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अकादमी के चार खिलाड़ियों साहिल,अजय,प्रभनूर सिंह मुल्तानी,और भूपेंद्र ने हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने ग्रुप किक स्पीड इवेंट में भाग लिया,जो ताइक्वांडो का एक प्रमुख आयोजन है।साहिल और अजय ने सीनियर वर्ग में भाग लेकर रजत पदक हासिल किया,जबकि प्रभनूर सिंह मुल्तानी और भूपेंद्र को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

WhatsApp Image 2025 08 17 at 12.24.25 1


टीम के अंतरराष्ट्रीय कोच यामिन ने बताया कि इस ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को बहुत अनुभव प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए,ताकि खिलाड़ियों को और बेहतर अवसर मिलें।अकादमी पहुंचने पर अभिभावकों और अन्य खिलाड़ियों ने विजेताओं का भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर अकादमी के अभिभावकों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।

Whatsapp Channel Join

WhatsApp Image 2025 08 17 at 12.24.24


स्वागत समारोह में अकादमी के जूनियर प्रशिक्षक अमन,मनमीत,दीपिका,किरण,प्रियंका,अनिल कुमार इसर,नीलम,टीएल राव,महक सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उत्सव था,बल्कि खेल के प्रति समालखा के उत्साह को भी दर्शाता है।