शहर की सफाई व्यवस्था की देखभाल करने वाले कर्मचारी अब अपना मेहनताना लेने के लिए सड़कों पर आने के लिए मजबूर हो गए हैं। इसी कड़ी में आज सोनीपत नगर निगम के मुख्य गेट के सामने शहरी सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल देखने को मिला है। सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है और जहां उन्हें प्रतिदिन मेहनताना के रूप में 500 रुपये मिलते हैं तो वहीं आपातकालीन छुट्टी करने पर हजार रुपए काट लिए जाते हैं।
सरकार पर भी वादा खिलाफी का आरोप लगाया है कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग, समान काम समान वेतन की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों का यह भी कहना है कि सरकार से कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन सरकार ने कर्मचारियों को अभी तक पक्का नहीं किया है। नगर निगम प्रशासनिक अधिकारियों को भी शिकायत दी है कि ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।