Dharna Pardarshan

Gohana में बिजली यूनिट कार्यालय के सामने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

सोनीपत हरियाणा

गोहाना समेत पूरे प्रदेश में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने बिजली मंत्री के खिलाफ पॉवर हाउस में धरना दिया। विभिन्न मांगों कॉल लेकर कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा रोहतक में 4 फरवरी को मांगों को लेकर आक्रोश रैली करेंगे। मांगो को लेकर 10 अक्टूबर 2023 को बिजली मंत्री से राज्य कमेटी की वार्ता हुई। एक महीना बीत जाने के बाद भी बिजली मंत्री की ओर से कोई लेटर विभाग को जारी नहीं हुआ।

वहीं कर्मचारियों का कहना है कि स्टेट यूनिट के आह्वान पर आज सभी बिजली यूनिट एक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि 10 अक्टूबर 2023 को बिजली मंत्री से राज्य कमेटी की वार्ता हुई। जिसमें कर्मचारियों की कुछ मांगों पर सहमति बनी, कच्चे कर्मचारियों को मेडिकल कैशलेस की सुविधा, कर्मचारियों की वर्दी, कच्चे कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उन्हें 25 लख रुपए आर्थिक सहायता, रिस्क अलाउंस 5 हजार प्रति माह, सभी कर्मचारियों को टीएनपी उपलब्ध कराना आदि मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार के साथ कुछ मांगों को लेकर सहमति बनी थी। इसके बाद सिरसा से धरना समाप्त कर दिया गया था। एक महीना बीत जाने के बाद भी बिजली मंत्री की ओर से कोई लेटर विभाग को जारी नहीं हुआ।

सर्व कर्मचारी संघ गोहाना इकाई के सचिव सुरेश यादव ने सरकार से मांग की कच्चे कर्मचारियों का पक्का किया जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, एक्स ग्रेशिया पॉलिसी को दोबारा लागू किया जाए.. यादव ने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा रोहतक में 4 फरवरी को ललकार रैली करने जा रहा है। जिसमें पूरे प्रदेश के सभी विभागों के कच्चे व पक्के कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और सरकार की नीव को हिलाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *