MOHANLAL BADOLI

हरियाणा में BJP संगठन चुनाव का शेड्यूल तय, किसके हाथ में होगी पार्टी की कमान?

हरियाणा चंडीगढ़ पंचकुला

हरियाणा में BJP के संगठन चुनाव का शेड्यूल अब तय हो गया है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। 1 जनवरी से 5 जनवरी तक मंडल कमेटियां बनाई जाएंगी, इसके बाद 6 जनवरी से 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। सूबे में 376 मंडल हैं, जिनमें यह चुनाव कराए जाएंगे।

यह महत्वपूर्ण फैसला बीजेपी की छोटी टोली की देर रात हुई बैठक में लिया गया, जो मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पर हुई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया और संगठन मंत्री सहित पार्टी के तीनों प्रदेश महामंत्री मौजूद थे।

बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत अब तक 41 लाख नए सदस्य बनाए जा चुके हैं, लेकिन लक्ष्य 50 लाख का है। पार्टी में इस बार मंडलों की पूरी संरचना को नए सिरे से तैयार किया गया है। हरियाणा में 376 मंडल बनाए गए हैं, जिनमें संगठन पर्व कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें