गोहाना सीआईए टीम ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गोहाना सदर थाना के अंतर्गत आने वाले गांव लाठ में सूरज हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी विक्की को सीआईए टीम गोहाना ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ गोलू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने 5 हजार के ईनामी बदमाश को काबू किया है। पुलिस का कहना है कि ईनामी बदमाश विक्की को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले में और साक्ष्य जुटाए जा सकें।
सदर थाना के अंतर्गत आने वाले गांव लाठ में अप्रैल 2023 में सूरज हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ गोलू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं चार माह से फरार चल रहे आरोपी विक्की को अब सीआईए गोहाना टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विक्की पर 5000 रुपये का इनाम भी रखा गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं आरोपी विक्की से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि विक्रम उर्फ गोलू का गांव के सूरज के साथ पुराना झगड़ा था। रंजिश के चलते विक्रम के साथ उसके साथी विक्की ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं आरोपी विक्की ने वारदात के मुख्य गवाह दीपक को भी जान से मारने की धमकी दी थी। जान से मारने की धमकी देने के मामले में भी विक्की पर अलग से मामला दर्ज किया गया है।
