सीएम मनोहर लाल के बदले सुर, फैक्टरी लगाने की मांग पर महिला को चंद्रयान-4 में भेजने की बात, एसपी को बोले आपको अकल है के नहीं

बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा हिसार

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने बेरोजगारी के चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से फैक्टरी लगाने की मांग की, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। इतनी बात पर ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सुर बदल गए। उन्होंने लोगों के बीच ही महिला को जवाब देते हुए कहा कि अगली बार चंद्रयान-4 जाएगा तो तुमको भी भेजेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम की यह वीडियो सूख सुर्खियों में है।

बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई, महिला ने भी मुख्यमंत्री को हाजिर जवाब देते हुए कहा कि जब भी आप चंद्रयान-4 पर भेजेंगे, तो वह वहां से फैक्टरी लेकर आएगी। महिला सुमन का कहना है कि मुख्यमंत्री के इस बयान से बेरोजगार लाखों महिलाओं का अपमान हुआ है। मुख्यमंत्री ने जनसंवाद के दौरान ही एक चोरी की घटना पर एसपी को अकल न होने की बात कहीं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का शुक्रवार को जिला हिसार के हांसी विधानसभा क्षेत्र के गांव थूराना में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान गांव भाटोल जाटान की महिला सुमन ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साहब मेरी यही मांग है कि यहां एक फैक्टरी लगवाने का कष्ट करें, ताकि हम बेरोजगार महिलाओं को रोजगार मिल सके। इसके जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अगली बार चांद के ऊपर चंद्रयान-4 जाएगा, तुमको उसमें भेजेंगे। मुख्यमंत्री की इस बात पर वहां मौजूद सभी की हंसी छूट गई और सभी लोग जोर से हंसने लगे।

Whatsapp Channel Join

पूरी खबर देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें…

समर्थन करने की बजाय विधायक भी मारने लगे ठहाका, विपक्ष बना आलोचक

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जिस समय महिला ने हांसी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी फैक्टरी लगाने की बात कहीं तो उस समय हांसी के विधायक विधायक विनोद भ्याना मंच पर ही मौजूद थे। इस दौरान विधायक ने महिला की इस मांग का समर्थन करने की बजाए मुख्यमंत्री की बात पर ठहाका मारकर हंसने लगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने महिला को नीचे बिठा दिया। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। विपक्ष मुख्यमंत्री के इस बयान की आलोचना कर रहा है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुमन शर्मा ने मुख्यमंत्री के बयान को बेतुका बताया है। उनका कहना है कि इस तरह बेरोजगार महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए।

महिला बोली, मैं चांद पर जाने को तैयार हूं, फैक्टरी लेकर आऊंगी

कार्यक्रम के बाद गांव भाटोल जाटान निवासी सुमन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनके क्षेत्र में बेरोजगार महिलाओं की संख्या ज्यादा है, इसीलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने फैक्टरी लगाने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह उन्हें चंद्रयान-4 से चांद पर भेजेंगे। सुमन का कहना है कि वह चांद पर जाने के लिए तैयार है। वहां से लोगों के लिए फैक्टरी लेकर आऊंगी। साथ ही सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस तरह की बातों से लाखों बेरोजगार महिलाओं का अपमान हुआ है।

सीएम बोले ऐसे बात की जाती है, संभलकर रहो जरा

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चोरी की वारदात को लेकर शिकायत की गई। जिस पर मुख्यमंत्री एसपी पर ही भड़क गए। वह टीचर की तरह एसपी से सवाल करने लगे तो वह कुर्सी पर बैठकर ही जवाब देने लगे। ऐसे में मुख्यमंत्री का पारा बढ़ गया और उन्होंने एसपी की क्लास लेते हुए कहा कि आपको अकल है, के नहीं है। ऐसे बात की जाती है, संभलकर रहो जरा। इसके बाद उन्होंने थानों की संख्या के सवाल पर एसपी को घेरा। उन्होंने पूछा कि आपके क्षेत्र में कितने थाने हैं और कितने लोगों को तैनात किया गया है। जब एसपी ने जवाब नहीं दिया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या थाना लगाकर वैसे ही बैठा है। एसपी को यह जानकारी होनी चाहिए।

ऐसी धारा लगाकर अंदर करो के 6 महीने तक बेल ही न मिले

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अगर जानकारी नहीं है तो डीजीपी को जाकर बताओ। बिना तालमेल के यहां कुछ भी हो सकता है। कल को यहां भी बॉर्डर जैसे हालात हो सकते हैं। चोरी की वारदातों को रोकने के लिए थाने में कहकर व्यवस्थाएं कराओ। आज के बाद उन्हें कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अगर कोई चोरी करे तो केस बनाकर ऐसी धारा लगाओ और अंदर करो, ताकि आरोपी को 6 महीने तक बेल ही न मिले। पुलिस वाले सब जानते हैं कि कैसे करना है। चोरी पाप है, अगर यह खुद करवाते हैं तो आगे संभल जाना।