पानीपत में रोहतक रोड स्थिति नौल्था गौशाला के सामने हाईवे के किनारे झाड़ियों में पानी से भरे गड्ढे में शव बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक किसी राहगीर ने शव को पानी में तैरते हुए। उसने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा गड्ढे से शव को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।
मृतक की शिनाख्त पानीपत के गांव बांध के रहने वाले सुभाष पुत्र दीपचंद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक सुभाष कई दिनों से लापता था। उसकी तलाश की जा रही थी।
फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

