Show cause notice from education department in Haryana

Haryana में स्कूलों द्वारा Government Portal पर Dual Desk की जानकारी नहीं की गई Update, शिक्षा विभाग का Show Cause नोटिस जारी, इन Schools का नाम शामिल

चंडीगढ़ पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा में सरकारी स्कूलों द्वारा अभी तक सरकारी पोर्टल पर डुअल डेस्क की जानकारी अपडेट नहीं की गई है। इस वजह से शिक्षा विभाग लगभग 40 प्रतिशत सरकारी स्कूलों को शोकॉज नोटिस जारी करने जा रहा है। इनमें आरोही कॉमन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मॉडल सस्कृति, पीएम श्री और सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूलों सहित कम से कम 5 हजार 547 सरकारी स्कूलों को यह नोटिस दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने नोटिस में आदेश दिया है कि पोर्टल पर जानकारी अपडेट नहीं करने का 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र में 524 ऐसे स्कूल है जिन्होंने विभागीय आदेशों का उल्लंघन किया है।

हरियाणा शिक्षा विभाग ने एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि एक साल से अधिक समय पहले राज्य सरकार ने राज्य के सभी 14 हजार 156 सरकारी स्कूलों में डुअल डेस्क प्रदान करने का निर्णय लिया था। तब सभी स्कूलों को दोहरी डेस्क उपलब्ध कराए जा सकें। इसके बाद भी इस मामले स्कूलों के प्रधानों के द्वारा जानकारी देने में लापरवाही बरती जा रही है।

29 फरवरी थी लास्ट डेट

Whatsapp Channel Join

शिक्षा विभाग के आदेशों में जानकारी देने के लिए विभाग ने 29 फरवरी लास्ट डेट दी थी। लेकिन 39.74 प्रतिशत इस संबंध में सकूलों ने अभी तक अपनी अंतिम जानकारी जमा नहीं की है जो निदेशालय के आदेशों का स्पष्ट अपमान है। अब समय सीमा से पहले ऐसा करने में विफल रहने वाले स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश के साथ पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने की अंतिम तिथि 4 मार्च यानी आज तक बढ़ा दी गई है।

इन स्कूलों को दिया गया नोटिस

जानकारी नहीं देने में कुरुक्षेत्र जिला नंबर वन पर है। यहां के 524 स्कूलों द्वारा डुअल के बारे में जानकारी अपडेट नहीं की गई है। इसके बाद 465 स्कूलों के साथ यमुनानगर, 444 स्कूलों के साथ महेंद्रगढ़ और 429 स्कूलों के साथ करनाल है। सोनीपत सबसे निचले पायदान पर है। जहां केवल तीन स्कूलों ने अभी तक जानकारी अपडेट नहीं की है। इसके बाद चरखी दादरी में 63, पंचकुला में 121 और फरीदाबाद में 138 स्कूल है।